बख्शी का तालाब। गाजीपुर गांव में शुक्रवार रात करीब नौ बजे हल्दी की रस्म के दौरान दबंगों ने कई राउंड फायरिंग की। इससे वहां दहशत फैल गई और अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों के बाहर आने पर आरोपी युवती को उठा लेने की धमकी देते हुए अपनी कार छोड़कर भाग गए। सुबह युवती के पिता ने थाने में चार आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। युवती की शादी 26 अप्रैल को होनी है।
युवती के पिता ने बताया कि वारदात में गांव के ही चार आरोपी शामिल हैं। आरोपी कार से शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे थे। बख्शी का तालाब के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कैलाश दुबे ने बताया कि शिकायत मिली है। मौके पर पुलिस को स्विफ्ट कार मिली है। कार नंबर की मदद से आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।