फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलवे ट्रैक पर मिला शव ई रिक्शा चालक का था, तीन पर हत्या की एफआईआर

Wed, 16 Sep 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सुनील की फाइल फोटो।
विज्ञापन
राजाजीपुरम। ठाकुरगंज के भूहर रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार रात रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान पारा के हंसखेड़ा स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी ई रिक्शा चालक सुनील (25) के रूप में हुई। उनके भाई अनिल ने सुनील के साथ सहमति संबंध में रह रही नेहा, मकान मालिक और ई रिक्शा मालिक पर हत्या का शक जताते हुए ठाकुरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अनिल के मुताबिक, सुनील ठाकुरगंज के लालाबाग में किराये के कमरे में गोंडा निवासी नेहा के साथ रहते थे। रविवार रात करीब नौ बजे वह हंसखेड़ा स्थित घर आए थे। रात करीब एक बजे टिफिन लेकर वह कमरे के लिए निकले। घर पहुंचकर उन्होंने मां से भी फोन पर बात की थी। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद भूहर क्रॉसिंग के पास उनका क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिला। शव की पहचान नहीं हो सकी थी। घटनास्थल के पास मिले ई रिक्शा के नंबर से पुलिस ने मालिक से संपर्क किया, जिसके बाद पहचान हुई।
अनिल का आरोप है कि नजदीकी संबंधों के चलते सुनील की हत्या कर शव को ट्रैक पर रखकर हादसे का रूप देने की कोशिश की गई। उनका आरोप है कि नेहा अक्सर पूरे परिवार को झूठे मामले में जेल भेजने की धमकी देती थी। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


चौकी के सामने प्रदर्शन
पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर जा रहे थे। भूहर चौकी के पास उन्होंने शव रखकर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस के आश्वासन के बाद वे शांत हुए। शाम छह बजे एफआईआर दर्ज होने के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें