फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नहर में डूबे दोनों छात्रों के शव अलग-अलग स्थानों पर मिले, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 16 Mar 2021 12:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
शारदा नहर में डूबे दोनों छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रायबरेली में मिल एरिया थाना क्षेत्र में रविवार को शारदा नहर में नहाने गए दो छात्र डूब कर मौत हो गई। आज सुबह मंगलवार को एक छात्र की लाश भटपुरवा गांव के निकट मिली, वही दूसरे छात्र की लाश बरखा पुर के निकट मिली है। छात्रों के शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है। छात्र न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल के इंटर के छात्र थे। किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। इनकी पहचान अमेठी जनपद के गौरीगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी आकाश त्रिपाठी उम्र 16 पुत्र संजय त्रिपाठी और जामो थाना क्षेत्र के पूरे गोपी तिवारी गांव निवासी मयंक तिवारी 16 वर्ष पुत्र बृजेश कुमार तिवारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रविवार को शारदा नहर में साइकिल से अपने एक दर्जन दोस्तों के साथ नहाने गए थे। नहाते वक्त दोनों युवक नहर डूब गए थे, जिनका शव आज सुबह मिला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें