लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे ने लखनऊ होकर चलने वाली 04014/13 आनंदविहार टर्मिनल-लौकहा बाजार के संचालन को विस्तार दिया है। यह गाड़ी अब 27 अतिरिक्त फेरों के लिए 20 जुलाई से 16 अगस्त तक चलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 04014 आनंदविहार टर्मिनल से 20 जुलाई से 15 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04013 लौकहा बाजार से 21 जुलाई से 16 अगस्त तक रोजाना चलाई जाएगी। इसके ठहराव और समयसारिणी में कोई बदलाव नहीं होगा।