लखनऊ। रायबरेली रोड की श्याम नगर कॉलोनी में नई पेयजल और सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इस काम पर 22 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। इसका प्रस्ताव तैयार हो गया है। प्री फिजिबिलिटी रिपोर्ट भी तैयार है। लाइन बिछाने का काम जल निगम करेगा। बजट के लिए शासन से मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू होगा। इससे करीब एक लाख की आबादी को फायदा होगा।
श्याम नगर कॉलोनी रायबरेली रोड पर उतरेटिया के पास है। एक तरफ शहीद पथ, दूसरी तरफ नेशनल हाईवे और तीसरी तरफ नहर है। कॉलोनी में अभी तक पेयजल और सीवर लाइन की कोई व्यवस्था नहीं है। बरसात में यहां जलभराव की समस्या बनी रहती है। यहां के लोगों ने काफी प्रयास किए मगर समस्या दूर नहीं हो पाई। इसके बाद यह मामला विधानसभा की याचिका समिति में पहुंचा जिसके बाद शासन भी गंभीर हुआ है। यह क्षेत्र नगर निगम की विस्तारित सीमा में आता है। पेयजल व सीवर की जो योजनाएं जल निगम ने बनाई हैं, उसमें यह क्षेत्र शामिल नहीं है। ऐसे में इस योजना का अलग से नया प्रस्ताव तैयार किया गया है। अमृत मिशन 2.0 के तहत यह काम कराने की तैयारी है।
Iश्याम नगर कॉलोनी में सीवर व पेयजल लाइन का बिछाए जाने का प्रस्ताव बनाया गया है। इसके लिए बजट की मांग शासन से की जाएगी। इस काम को अमृत योजना में शामिल कराने के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। मंजूरी मिलने के बाद योजना पर काम शुरू हो जाएगा।I
I
कुलदीप सिंह, महाप्रबंधक, जलकलI