फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हवाई हमले का बजा सायरन, जमीन पर लेट गए लोग

विज्ञापन
मॉक ड्रिल में हिस्सा लेते लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। दुश्मन देश के हवाई हमले की आपात स्थिति से निपटने के लिए नागरिक सुरक्षा संगठन (सिविल डिफेंस) ने कमर कसना शुरू कर दिया है। आपात स्थिति के लिए बुधवार को पुलिस लाइन में एक मॉकड्रिल होगी। इसके लिए मंगलवार दोपहर पुलिस लाइन में पूर्वाभ्यास भी किया गया।
विज्ञापन

सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र ने बताया कि वैसे तो प्रत्येक वर्ष आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल होती है। अब गृह मंत्रालय के निर्देश पर 7 मई को पूरे देश में एक साथ हवाई हमले से निपटने के लिए मॉकड्रिल की जानी है। इसके लिए बुधवार शाम 6 से 7 बजे का समय तय किया गया है।
...तुरंत जमीन पर पेट के बल लेट गए
पुलिस लाइन में मॉकड्रिल पूर्वाभ्यास के लिए हवाई हमले की चेतावनी स्वरूप सायरन बजाया गया। सायरन बजते ही सभी लोग जमीन पर पेट के बल लेट गए। दोनों हाथों से कान को बंद कर लिया। हवाई हमला रुकते ही सिविल डिफेंस के सभी वालंटियर खड़े हो गए। एक टीम हमले के चलते लगी आग बुझाने में जुट गई। दूसरी टीम भीड़ नियंत्रण करने लगी। कुछ वालंटियर हमले में घायलों को निकालने में लगे तो कुछ उनकी प्राथमिक चिकित्सा में जुट गए। पूर्वाभ्यास में ये प्रक्रिया कई बार दोहराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें