फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आरोपी बोला, आए दिन की कलह से परेशान होकर पत्नी व बेटी को मार डाला

Sun, 11 Oct 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी रवींद्र शंकर।
विज्ञापन
आलमबाग। कृष्णानगर के भोलाखेड़ा में पत्नी श्यामा दुलारी और बेटी पूजा की हत्या के आरोपी होमगार्ड रवींद्र शंकर को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद मां-बेटी का शनिवार को आलमबाग के वीआईपी रोड स्थित बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर पत्नी और बेटी की हत्या करने की बात कबूल की है। उसके मुताबिक, आए दिन होने वाले विवाद से वह मानसिक रूप से परेशान था और इससे छुटकारा पाना चाहता था। इसी के चलते उसने सोते समय मोबाइल चार्जर की केबल से गला कसकर दोनों की हत्या कर दी।
यह है मामला
भोलाखेड़ा निवासी रवींद्र शंकर ने बृहस्पतिवार देर रात पत्नी श्यामा दुलारी (55) और बेटी पूजा (32) की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद उसने गुजरात में रह रही बेटी रूबी को फोन कर घटना की जानकारी दी। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और खुद कृष्णानगर थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसकी बेटी प्रिया की तहरीर पर हत्या की एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपी रवींद्र शंकर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें