फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विधि छात्र पर हमले के आरोपी ने रील बनाकर पुलिस को दी चुनौती

Sun, 01 Mar 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा में 25 फरवरी को एलएलबी छात्र नुमान पर हुए जानलेवा हमले के भागे चल रहे मुख्य आरोपी सलमान गाजी ने सोशल मीडिया पर रील पोस्ट की है। रील में वह पुलिस को चुनौती देता नजर आ रहा है। दुबग्गा पुलिस अब रील की तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन


सलमान गाजी की छंदुईय्या गांव निवासी नुमान से वर्चस्व के लिए काफी समय से रंजिश चल रही थी। इसी विवाद में सलमान ने साथियों के साथ नुमान पर जानलेवा हमला किया था। दुबग्गा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी के साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। सलमान और उसके अन्य साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। अब आरोपी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर वीडियो पोस्ट की। वीडियो वायरल होते ही नुमान के पिता फय्याज अली और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के अनुसार फिलहाल पुलिस टीम आरोपी के गिरफ्तार के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें