फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इवेंट मैनेजर को बंधक बनाकर पीटा, चेन और नकदी लूटी

Sun, 01 Mar 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज में बृहस्पतिवार को महानगर की कलाकंकर कॉलोनी निवासी इवेंट मैनेजर रोहित बंसल को अज्ञात लोगों ने बंधक बनाकर पीट दिया। फिर उनसे चेन और नकदी लूट ली। किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर हजरतगंज थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन






रोहित ने बताया कि 25 फरवरी को अनजान नंबर से कॉल आई थी। फोन करने वाले ने उन्हें काम के सिलसिले में मिलने के लिए बुलाया। अगले दिन शाम करीब 7:21 बजे वह कैब से हजरतगंज स्थित बोट क्लब पहुंचे थे। वहां उन्हें स्कूटी सवार दो युवक मिले और साथ में घर चलने के लिए कहा। इस पर वह स्कूटी पर बैठ गए। आरोप है सुनसान जगह पर दोनों ने उनकी आंख पर पट्टी बांध दी और एक गुफा में ले गए। वहां पहले से कुछ लोग मौजूद थे, जिन्होंने अंधेरा होने के कारण मोबाइल की टॉर्च जला रखी थी। सभी गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उनका चश्मा भी तोड़ दिया। आरोपियों ने उनका पर्स, घड़ी और सोने की चेन लूट ली।



मोबाइल से ट्रांसफर कराए दो हजार

रोहित ने बताया कि आरोपियों ने उनका मोबाइल छीन लिया और उसमें से सारी कॉल डिटेल मिटा दी। साथ ही जबरन उनसे अपने बार कोड पर दो हजार रुपये भी ट्रांसफर करा लिए। उन्होंने खुद को किसी तरह छुड़ाया और कैब से रात करीब 9:40 बजे घर पहुंचे। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पीड़ित का आरोपी पक्ष से विवाद के बाद झगड़े की बात सामने आ रही है। फिलहाल घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें