मंदिर के पास आरोपी ने किया हंगामा, गिरफ्तार
लखनऊ। धर्म छिपाकर युवती से शादी करने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को हिरासत में लेने के बाद समझाबुझाकर छोड़ दिया था। इस बीच आरोपी बाराबंकी के लोनीकटरा निवासी रईस मंगलवार को अहिमामऊ के पास स्थित मंदिर के पास पहुंचा और हंगामा करने लगा। रईस को इसी मंदिर के पुजारी ने पकड़वाया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र के मुताबिक रईस वहां लोगों से उत्तेजक बातें कर रहा था। आसपास के लोगों से आरोपी की तीखी नोकझोंक हो रही थी। समझाने पर आरोपी ने पुलिस की बात नहीं मानी। भीड़ बढ़ती देखकर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। बाद में शांति भंग में चालान कर दिया गया।