फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BBAU: दिनभर धूप में बैठे रहे निलंबित विद्यार्थी, तब मिला सुनवाई का आश्वासन

Fri, 21 Mar 2025 02:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बीबीएयू में दिन भर से धरने पर बैठे विद्यार्थियों ने शाम को धरना समाप्त कर दिया। कुलपति के आश्वासन देने पर उन्होंने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
धरने पर बैठे रहे विद्यार्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में निलंबित विद्यार्थी बृहस्पतिवार को दिनभर धूप में धरने पर बैठे रहे। विवि प्रशासन ने उनसे कोई बात नहीं की। जब विद्यार्थियों ने धरना खत्म न करने का निर्णय लिया तो शाम को कुलपति के साथ पहुंचे प्रशाासनिक अधिकारियों ने उन्हें समस्या सुनने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


इसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। अनुशासनात्मक समिति सुनवाई करेगी। बीबीएयू प्रशासन ने बीते दिनों नारायण कनौजिया, खुशबू, नम्रता, अखिलेश, आलोक, अंजली, ज्योति, मृत्युंजय, शुभम को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित किया था। पांच अन्य छात्रों को कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके बाद नाराज छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। बुधवार को भी विद्यार्थी रातभर धरने पर बैठे रहे।

बृहस्पतिवार शाम कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल, प्रॉक्टर प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह, छात्र अधिष्ठाता कल्याण प्रो. नरेंद्र कुमार ने छात्रों की समस्याएं सुनने का आश्वासन दिया। अनुशासनात्मक समिति के अध्यक्ष प्रो. डीआर मोदी छात्रों की बात सुनेंगे। सभी छात्रो को अलग-अलग पक्ष रखने के लिए कहा गया है। छात्रों की बात सुनने के बाद उनकी बहाली पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


निलंबित छात्रों के आरोप
निलंबित छात्रों का कहना है कि बीते दिनों विश्वविद्यालय के संघमित्रा विस्तार महिला छात्रावास में छात्रा से कर्मचारी ने छेड़छाड़ की थी। इसके लिए उन्होंने आवाज उठाई तो उसी आरोप में अनुशासनहीनता बताकर विवि ने उन्हें निलंबित कर दिया। छात्रों का कहना है कि विवि के इस रवैये से उनकी पढ़ाई प्रभावित होने के साथ मानसिक तनाव भी हुआ है।

वहीं, बीबीएयू के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल का कहना है कि किसी भी छात्र की अनुशासनहीनता नहीं बर्दाश्त की जाएगी। किसी छात्र के साथ अन्याय भी नहीं होने दिया जाएगा। छात्रों की बात सुनने के बाद आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें