बता दें, 23 फरवरी को यूपी एटीएस ने सहारनपुर के देवबंद में एक छात्रावास से संदिग्ध आतंकी नवाज व आकिब को गिरफ्तार किया था। इससे पहले 22 फरवरी की रात में इन दोनों के रूम पर एक खास मेहमान आया था, जिसकी खातिरदारी में दोनों ने चिकन और बिरयानी की दावत दी थी।
शुरुआती पूछताछ में नवाज व आकिब ने उसे मदरसे का सामान्य व्यक्ति बताया था, लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ और मोबाइल से मिली जानकारी को सामने रखने के बाद ‘मेहमान’ के बारे में विस्तार से बता दिया।
इधर, शनिवार को डीजीपी ने प्रदेश भर के पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इसमें एडीजी एटीएस असीम अरुण भी मौजूद थे। इस दौरान अरुण ने पुलिस कप्तानों से कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध चीज के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो उसे गंभीरता से लेते हुए सत्यापित कराएं। साथ ही इसे शीर्ष अधिकारियों के संज्ञान में जरूर लाएं।