फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमांडो ने की जिंदा पकड़ने की कोशिश लेकिन इस तरह हो गई सैफुल्ला की मौत

Fri, 10 Mar 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 11
कमरे के अंदर मृत सैफुल्ला
पिस्टल से फायरिंग करके कमरे में घुसे संदिग्ध आतंकी सैफुल्ला खान ने लोहे का दरवाजा भीतर से बंद किया तो एटीएस की टीम ने बाहर से कुंडा बंद कर दिया। तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद भी उसे आत्मसमर्पण के लिए तैयार न होते देख एटीएस के कमांडो ने सामने वाले कमरे से उसकी झलक देखी और दरवाजे पर एके-47 से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
 
 
विज्ञापन

2 of 11
छत पर कमांडो
दरवाजे में 11 छेद करने वाली गोलियों में छह ने सैफुल्ला को छलनी किया था। इनमें दो गोलियां उसके शरीर को भी पार कर गई थीं। पोस्टमॉर्टम के दौरान उसके शरीर में चार बुलेट मिलीं।
विज्ञापन

3 of 11
दरवाजे पर लगी गोल‌ियां
ऑपरेशन में शामिल एक अफसर ने बताया कि सैफुल्ला को अपने साथियों के पकड़े जाने की भनक लग गई थी और वह भागने की फिराक में था। इस बीच एटीएस टीम उसके घर जा धमकी। मेन गेट खोल रहा सैफुल्ला टीम देखते ही पलटा।

4 of 11
आतंकी - फोटो : amar ujala
पिस्टल से दो फायर करते हुए खुद को कमरे में बंद कर लिया। टीम ने बाहर से कुंडी लगा दी। दूसरे दरवाजे पर पहले से कुंडा लगा था। 
विज्ञापन

5 of 11
आतंकी - फोटो : amar ujala
आत्मसमर्पण से इन्कार कर रहे सैफुल्ला के पास हथियारों का जखीरा और भारी मात्रा में विस्फोटक की आशंका के चलते कमांडो ने मेन गेट के पास गैलरी से मोर्चा संभाला।
विज्ञापन

6 of 11
आतंकी - फोटो : amar ujala
गेट से सटे कमरे में किराए पर रहने वाले परिवार को सुरक्षित निकाला। कमरे के दरवाजे पर गोलियां दागीं। नतीजा न निकलते देख दो कमांडो बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट, पिस्टल व एके-47 से लैस होकर खाली पड़े एक अन्य कमरे में घुसे।
विज्ञापन

7 of 11
डेमो - फोटो : amar ujala
वहां से दूसरा दरवाजा सिर्फ ढाई फीट दूर था। इस बीच खिड़की से सैफुल्ला की एक झलक दिखी। वह दूसरे दरवाजे की तरफ बढ़ता नजर आया। 
कमांडो ने दरवाजे व खिड़की पर ब्रस्ट फायरिंग कर दी।

8 of 11
आतंकी - फोटो : amar ujala
लोहे के दरवाजे पर 11 छेद हो गए। तीन गोलियों ने खिड़की का ग्रिल व जोड़ तोड़ दिया। इसके बाद आहट महसूस होने पर मिर्ची बम दागे। कमरे में सन्नाटा छा गया।

9 of 11
आतंकी - फोटो : amar ujala
छत काट कर लटकाए नाइट विजन कैमरे से दिखा कि एक व्यक्ति पिस्टल थामे दरवाजे के सहारे बैठा है। खून के निशान स्टोर रूम की तरफ जाते नजर आए। 

10 of 11
आतंकी - फोटो : amar ujala
माना गया कि घायल संदिग्ध आतंकी पिस्टल थामकर मोर्चा संभाले है, जबकि दूसरा स्टोर रूम में छिपा है। 
विज्ञापन

11 of 11
आतंकी - फोटो : amar ujala
कई मिर्ची बम दागने पर कोई आहट नहीं हुई तो पिछली दीवार काटी गई। स्टोर खाली था और कमरे में सिर्फ सैफुल्ला खान नजर आया। वह बैठे-बैठे दम तोड़ चुका था और पिस्टल उसके हाथ में फंसा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें