खुफिया तंत्र ने पेशावर की तर्ज पर बांग्लादेश के आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन के लखनऊ के एक स्कूल पर हमले की साजिश रचे जाने का अलर्ट जारी किया है।
अलर्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। आईजी जोन ने सभी स्कूलों की सुरक्षा व आसपास चौकसी बढ़ाने के आदेश दिए हैं।
जारी अलर्ट में कहा गया है कि बच्चों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से बांग्लादेश के आतंकी संगठन ने साजिश रची है। अलर्ट की एलआईयू से पुष्टि न होने के बावजूद आईजी जोन ए. सतीश गणेश ने एसएसपी मंजिल सैनी को सभी स्कूलों की सुरक्षा व आसपास चौकसी बढ़ाने के साथ चेकिंग के आदेश दिए।