फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई और दिल्ली का टर्मिनल वन चालू, टाइमिंग बदली

विज्ञापन
मुंबई और दिल्ली टर्मिनल वन हुआ शुरू। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
दिल्ली व मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल नंबर वन को खोल दिया गया है। इससे फ्लाइट्स का नंबर व समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

सर्वाधिक बदलाव इंडिगो एयरलाइंस द्वारा किया गया है। दिल्ली की फ्लाइटें जिनकी संख्या 6ई-101 से 6ई-999 और 6ई-6000 से 6ई-7999 के बीच हैं।
वे दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल एक पर जाएंगी। 6ई-2000 से 6ई-2999 के बीच वाली टर्मिनल नंबर दो पर लैंड करेंगी।
ऐसे ही 6ई-5000 से 6ई-5999 नंबर की उड़ानें टर्मिनल-3 पर जाएंगी। जबकि मुंबई जाने वाली 6ई-5200 से 6ई-5399 तक की उड़ानें टर्मिनल नंबर एक और बाकी दो नंबर पर जाएंगी।
विज्ञापन

दुबई व मस्कट फ्लाइट का टाइम बदला
एयर इंडिया की दुबई से आने वाली फ्लाइट आईएक्स-194 पहले सुबह 6.10 बजे आती थी, लेकिन अब यह फ्लाइट दोपरह तीन बजे अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। वहीं, उड़ान आईएक्स-193 अमौसी से सुबह नौ बजे रवाना होती थी, लेकिन अब नए समय के अनुसार शाम 4 बजे जाएगी। ऐसे ही मस्कट की उड़ान-7794 सुबह नौ बजे की जगह शाम 7 बजे आएगी और उड़ान-7793 सुबह पौने दस बजे टेकऑफ की जगह रात पौने आठ बजे उड़ान भरेगी। पहले यह सप्ताह में तीन दिन थी, अब पांच दिन कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें