माल। जगदीशपुर बुजुर्ग गांव में 22 मई की रात नशे में धुत टेंट कर्मियों ने मुंडन समारोह में आए लोगों की पिटाई कर दी। इसमें गर्भवती सहित सात लोगों चोटें आई हैं। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
जगदीशपुर बुजुर्ग निवासी श्याम सुंदर के बेटे राजबीर के मुंडन की दावत चल रही थी। रात 11 बजे टेंट कर्मी प्रदीप, आशु, गुंडा और गुलशन शराब के नशे में पहुंचे। उन्होंने पंखा बंद कर टेंट खोलने का प्रयास किया, मना करने पर गाली-गलौज कर उनकी पिटाई कर दी। घायलों में सचिन, लवकुश, प्रदीप, गुड्डू, गुड़िया, रानी और पांच माह की गर्भवती मानसी शामिल हैं। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर माल नवाब अहमद के अनुसार, रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।