फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नौकरी का ऑफर पाकर खिले युवाओं के चेहरे

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन की ओर से लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 35 से अधिक कंपनियों ने प्रतिभागी युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। रोजगार मेले में 300 से अधिक अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया। करीब 200 छात्रों को ऑफर लेटर मिले।
विज्ञापन

मेले में मैन्युफैक्चरिंग, आईटी और सर्विस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों ने भाग लिया। मेले का उद्घाटन एमएलसी पवन सिंह और अवनीश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रांत के विशेष संपर्क प्रमुख प्रशांत भाटिया, लविवि के प्रॉक्टर राकेश द्विवेदी और प्लेसमेंट सेल के निदेशक अनूप कुमार भारतीय भी मौजूद रहे। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन के महासचिव अभिषेक जैन ने बताया कि करीब एक हजार अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिए। इस दौरान श्रम विभाग से हर्ष व प्रवेश और कौशल विकास विभाग से धनंजय व नवीन का विशेष सहयोग रहा। संयोजक धीरज जैन, नेहा जैन, सौमिल जैन, कैलाश चंद्र, मनीषा जैन रिंकू आदि मौजूद रहे।
मेले में आए अभ्यर्थियों में मुस्कान कश्यप को पांच लाख का पैकेज एक कंपनी में एचआर विभाग में मिला। वहीं अनूप कुमार, अंकित बाजपेयी व अभय गुप्ता को 4.8 लाख, विकास कुमार को चार लाख और नव्या मिश्रा व पवन को तीन लाख का वार्षिक पैकेज मिला।े

लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें