फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिलिंडर की बढ़ी दरों पर टेंट कारोबारियों में रोष

विज्ञापन
बैठक करते टेंट कारोबारी।
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश टेंट कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन ने सर्वोदय नगर में बैठक कर गैस सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि और टेंट वाहनों के उत्पीड़न के विरोध में 15 मई को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि 15 दिनों में गैस सिलिंडर के दाम दो बार बढ़ाए गए हैं। व्यावसायिक सिलिंडर पर इतनी बड़ी वृद्धि पहले कभी नहीं हुई। एसोसिएशन ने व्यापारियों के उत्पीड़न पर भी रोष व्यक्त किया। संगठन की दूसरी प्रमुख मांग टेंट की गाड़ियों को ''नो एंट्री'' प्रतिबंध से निजात दिलाना है। उन्होंने बताया कि 15 मई को पूरे प्रदेश में सभी जिलाध्यक्षों के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में प्रदेश चेयरमैन पवन तलवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय बलोत्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजू, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू शुक्ला, प्रदेश सचिव विनोद शुक्ला, नगर अध्यक्ष कीर्ति चौधरी, नगर महामंत्री ऋतिक जायसवाल और नगर कोषाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें