फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Mon, 11 May 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। भौली गांव निवासी पियूष शुक्ला की रविवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पियूष कमरे में बिस्तर पर मृत मिले थे। सुबह उनकी मां जगाने पहुंचीं तो पियूष ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। परिजन पियूष को लेकर राम सागर मिश्र हॉस्पिटल गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि पियूष नशे का आदी था। शनिवार की रात भोजन करके वह लगभग नौ बजे सो गया था। आशंका है कि नशे की ज्यादा डोज लेने की वजह से उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें