फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा इंटरसिटी समेत 10 ट्रेनें निरस्त, शताब्दी का चारबाग से संचालन

Thu, 09 Aug 2018 12:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
मानकनगर से ऐशबाग के बीच नई रेल लाइन पर दस अगस्त को नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा। इसके कारण लखनऊ-आगरा इंटरसिटी सहित 10 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। जबकि शताब्दी एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें लखनऊ जंक्शन के बजाय चारबाग स्टेशन से चलेंगी।
विज्ञापन


जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया, उनमें  12179 व 12180 लखनऊ-आगरा इंटरसिटी, 11109 व 11110 लखनऊ-झांसी इंटरसिटी, 22453 व 22454 मेरठ राज्यरानी एक्सप्रेस, 22531 व 22532 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस, 64253 लखनऊ-कल्याणपुर मेमू और  64271 बाराबंकी-लखनऊ जंक्शन मेमू शामिल हैं।
विज्ञापन

यहां देखें, ट्रेनों का रूट

- फोटो : डेमो
गोरखपुर-त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस, एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस और नई दिल्ली लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन लखनऊ जंक्शन के बजाय चारबाग स्टेशन से होगा। 15203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन की जगह ऐशबाग में निरस्त होगी।

5204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस  ऐशबाग से रवाना की जाएगी। 12531 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन पर निरस्त होकर, 12532 लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर इंटरसिटी गोमतीनगर स्टेशन से गोरखपुर को  रवाना होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें