मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद यूपी काडर के 1987 बैच के 12 में से 10 आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव स्तर से आगे के नियत वेतनमान-2,25000 (पे मैट्रिक्स में लेवल-17) में पदोन्नति दे दी गई है। बरेली के कमिश्नर डॉ. पीवी जगनमोहन और राज्यपाल के प्रमुख सचिव नियुक्त किए गए हेमंत राव को पदोन्नति नहीं मिल पाई है। ‘अमर उजाला’ ने बुधवार के अंक में ही इसका खुलासा किया था।
मुख्य सचिव राजीव कुमार की अध्यक्षता वाली विभागीय पदोन्नति समिति ने मंगलवार को 1987 बैच के 12 आईएएस अधिकारियों की प्रमुख सचिव स्तर से मुख्य सचिव वेतनमान (पे मैट्रिक्स में लेवल-17) में पदोन्नति पर विचार कर 10 अफसरों की पदोन्नति की संस्तुति मुख्यमंत्री से की थी। मुख्यमंत्री योगी की मंजूरी के बाद पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए गए।
पदोन्नत अफसरों को अपर मुख्य सचिव पदनाम भी दे दिया गया है। इनके अलावा केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत अरुण सिंघल सहित पांच आईएएस अधिकारियों को मुख्य सचिव वेतनमान में प्रोफार्मा प्रमोशन दिया गया है। इसका लाभ वे मौजूदा तैनाती स्थल पर पा सकेंगे। अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक दीपक त्रिवेदी ने केंद्र व राज्य की सेवा में तैनात अफसरों की पदोन्नति के अलग-अलग आदेश जारी किए हैं।
पदोन्नत हुए अधिकारी
- अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना
- महेश कुमार गुप्ता, अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन
- रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण
- संजीव कुमार मित्तल, अपर मुख्य सचिव वित्त
- रमा रमण, आयुक्त व निदेशक हैंडलूम व टेक्सटाइल्स (अपर मुख्य सचिव स्तर)
केंद्र में कार्यरत पदोन्नत अफसर
- अरुण सिंघल, संयुक्त सचिव केंद्र सरकार
- लीला नंदन, संयुक्त सचिव केंद्र सरकार
- देबाशीष पांडा, संयुक्त सचिव केंद्र सरकार
- सुनील कुमार, संयुक्त सचिव केंद्र सरकार
- जीवेश नंदन, संयुक्त सचिव केंद्र सरकार