एटा, इटावा, आगरा, कानपुर और फीरोजाबाद में सड़कों के निर्माण के लिए दिए गए बजट का दुरुपयोग करने और गलत एस्टीमेट बनाने के मामले में पीडब्ल्यूडी के दो एक्सईएन समेत 10 इंजीनियर सस्पेंड कर दिए गए हैं।
शुरुआती जांच में मामले सही पाए जाने पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने ये कार्रवाई की।
जिन्हें निलंबित किया गया है उनमें इटावा के एक्सईएन अशोक कुमार अग्रवाल, एटा के एक्सईएन वहीद बख्स, इटावा के सहायक अभियंता जेडी कुशवाहा, आगरा के सहायक अभियंता एसके शर्मा और फीरोजाबाद के सहायक अभियंता एसपी सौखिया, आरपी सिंह, एसपी सिंह और एचएस यादव को निलंबित कर दिया गया है।
इसके अलावा इटावा के अवर अभियंता संतोष मौर्या और पीपी सिंह शामिल हैं। वहीं सड़कों की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर कानपुर के मुख्य अभियंता सत्य प्रकाश शर्मा और इटावा के अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार जैन के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए गए हैं।