फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग स्टैंड वाले ने की अमिताभ ठाकुर से दबंगई, नोट फाड़ कर फेंका, तस्वीरें

Sat, 21 May 2016 12:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
सहारागंज शॉपिंग मॉल के सामने पार्किंग पर अवैध वसूली और गुंडागर्दी का शिकार शुक्रवार को आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर हो गए। पार्किंग शुल्क यहां 20 रुपये नगर निगम ने तय कर रखा है लेकिन कर्मचारी 40 रुपये मांगने लगा। ठाकुर ने जब 20 रुपये दिए तो उसने उनसे बदसुलूकी की और नोट फाड़कर सड़क पर फेंक दिया। ठाकुर ने हजरतगंज कोतवाली में अज्ञात स्टैंड संचालक व कर्मचारियों के खिलाफ अवैध वसूली और भारतीय करेंसी नष्ट करने की धारा में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी गोंडा के करनैलगंज निवासी विशाल को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

2 of 7
ठाकुर ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे वह पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर व बेटे के साथ सहारागंज शॉपिंग मॉल से खरीदारी करके सड़क के दूसरी तरफ स्थित पार्किंग स्टैंड में खड़ी अपनी कार निकालने गए। उन्होंने स्टैंड संचालक को नगर निगम का पार्किंग शुल्क 20 रुपये लिखी पर्ची दी। कर्मचारी ने 20 रुपये लेने से इन्कार करते हुए उनसे 40 रुपये मांगे। ठाकुर ने कहा कि नगर निगम की तरफ से पार्किंग शुल्क 20 रुपये है और पर्ची पर भी यही रकम लिखी है। इस पर कर्मचारी ने कहा कि यहां इतना ही देना पड़ता है। ठाकुर ने कर्मचारी को 20 रुपये दिए तो उसने नोट फाड़कर सड़क पर फेंक दिया।
विज्ञापन

3 of 7
गुस्साए ठाकुर फटा हुआ नोट उठाकर सीधे एसएसपी के बंगले पहुंच गए। उन्होंने पीआरओ आलोक पाठक से तहरीर लिखने के लिए सादा कागज मांगा तो हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पाकर पीआरओ ने तत्काल हजरतगंज इंस्पेक्टर विजयमल यादव को सूचना देकर एसएसपी आवास बुलवा लिया।

4 of 7
यहां इंस्पेक्टर ने आईजी ठाकुर से तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज कराई और स्टैंड के कर्मचारी विशाल को हिरासत में ले लिया। आईजी अमिताभ ठाकुर ने कहा कि स्टैंड संचालकों और उनके कर्मचारियों की गुंडागर्दी व अवैध वसूली का शिकार रोज आम आदमी होता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम और स्टैंड संचालकों की दबंगई व वसूली के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट दायर की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 7
संचालक के कहने पर वसूलता हूं दोगुनी रकम
हजरतगंज कोतवाली में पार्किंग स्टैंड के कर्मचारी विशाल ने बताया कि पार्किंग का ठेका अनिल यादव का है। उसके कहने पर ही वह दोगुना शुल्क वसूलता है। उसने कहा कि संचालक ने ज्यादा से ज्यादा वसूली का दबाव बना रखा है जिसके चलते चार पहिया वाहन चालकों से दोगुनी रकम ली जाती है। अतिरिक्त वसूली को लेकर अक्सर वाहन चालकों से झगड़ा भी होता है। ऐसे में स्टैंड के सभी कर्मचारी एकजुट होकर गाली-गलौज और मारपीट करने लगते हैं जिससे परिवार के साथ आया वाहन चालक घबराकर दोगुनी रकम दे देता है।
विज्ञापन

6 of 7
आईजी से बोला, चौकी अपनी है वहीं चलकर बात करो
आईजी दोगुना शुल्क न देने पर अड़ गए और पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो स्टैंडकर्मी भी भड़क गया। उसने सहारागंज के बाहर बनी पुलिस चौकी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि चौकी अपनी है। चलो वहीं चलकर बात करते हैं। आईजी ठाकुर ने अपनी तहरीर में भी स्टैंड संचालक और स्थानीय पुलिस की मिलीभगत का जिक्र किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
10 दिन पहले ही मिला था स्टैंड संचालक को नोटिस
सहारागंज मॉल के बाहर पार्किंग स्टैंड पर महीनों से अवैध वसूली चल रही है। जोनल अधिकारी अशोक सिंह भी इस बात को स्वीकार करते हैं। उन्होंने बताया कि 10 दिन पहले दोगुना पार्किंग शुल्क लेने की शिकायत पर ठेकेदार को चेतावनी और नोटिस दिया गया था। इसके बाद भी अगर अवैध वसूली की शिकायत आ रही है तो 50,000 रुपये जुर्माना लगाने का प्रावधान है। तीसरी बार में ठेका ही निरस्त कर दिया जाएगा। ठेकेदार अनिल यादव ने मॉल के बाहर सड़क के दोनों तरफ का ठेका नगर निगम से 66 लाख रुपये में लिया है। इस वसूली को पूरा करने के लिए अब ठेकेदार अवैध वसूली कराने में लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें