फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा : जल भरने जा रहे कांवरियों से भरा टेंपो पलटा, एक की मौत, छह घायल

Sun, 01 Sep 2019 12:54 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कजरी तीज पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए सरयू नदी करनैलगंज जल भरने जा रहे कांवरियों से भरा टेंपो पलट गया। इसमें सवार एक कांवरिए की मौत हो गई व छह घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


घटना कटरा बाजार थाना क्षेत्र के गोंडा-कटरा बाजार के तिलका ग्राम पंचायत के दूबे पुरवा के पास रविवार की सुबह घटी। बिरवा ग्राम पंचायत के गोसाईं पुरवा निवासी सोनू (20) पुत्र भगवान दीन, छोटू (18) पुत्र भगवान दीन, राजू (17) पुत्र नायब, लक्षमनपुर गांव निवासी गौरव (14) पुत्र अवधेश, सर्वेश(12) पुत्र रामनाथ, दिनेश (26) पुत्र राम नाथ व अमित (16) पुत्र राम सहाय एक टेंपो पर सवार होकर करनैलगंज स्थित सरयू नदी में जल भरने के लिए घर से निकले। 

टेंपो जैसे ही गोंडा कटरा बाजार मार्ग पर तिलका गांव के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से बचने के लिए एकाएक टेंपो को किनारे किया। इससे बैलेंस बिगड़ गया और टेंपो पलट गया। इसमें सोनू पुत्र भगवान दीन की मौत हो गई। वहीं छह अन्य घायल हो गए। पहले घायलों को सीएचसी कटरा बाजार ले जाया गया। फिर गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें