विधानसभा की कैंटीन में पत्रकारों से साथ कथित दुर्व्यवहार की आड़ में लालू प्रसाद यादव के दामाद व मैनपुरी के सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने अपने साले तेजस्वी यादव के बचाव में उतर आए हैं।
तेजस्वी बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं और लालू प्रसाद के बेटे हैं। वे इन दिनों भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हैं। सीबीआई ने रेलवे में ठेके में अनियमितता के एक पुराने मामले में लालू प्रसाद के साथ ही तेजस्वी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
लालू के छोटे दामाद और मुलायम सिंह यादव के पौत्र तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी के बचाव की कमान संभाली है। उन्होंने कई ट्वीट करके विधानसभा की कैंटीन में पत्रकारों के साथ हुई घटना की तुलना तेजस्वी के सुरक्षाकर्मियों द्वारा पत्रकारों के साथ अभद्रता से की है।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी के सिर में माइक मारने के बाद उनके सुरक्षाकर्मी बचाव में आए थे लेकिन कैंटीन में तो कुछ और ही हुआ। इन दोनों घटनाओं के जरिये उन्होंने मीडिया को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है।