फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस 17 से चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
17 से फिर दौड़ेगी तेजस एक्सप्रेस, सीटों की बुकिंग भी चालू
विज्ञापन

तेजस एक्सप्रेस एक बार फिर 17 अक्तूबर से लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने जा रही है। इससे पहले आठ अक्तूबर से सीटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम के अनुसार यात्रियों को ट्रेन में पैक्ड भोजन मिलेगा। वहीं, तेजस एक्सप्रेस चलाने का फैसला मंगलवार को रेलवे बोर्ड और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम के अफसरों की बैठक में हुआ।
विज्ञापन

इसमें सफर करने के लिए यात्रियों को लगभग डेढ़ घंटा पहले पहुंचना होगा। यानी सुबह 6:10 बजे लखनऊ जंक्शन स्टेशन से सफर करने के लिए सुबह 4:30 बजे पहुंचना पड़ेगा। ट्रेन दोपहर 12:25 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। इस कारण यात्रियों को चाय और नाश्ता देना पड़ सकता है। हालांकि, इस पर अभी फैसला नहीं हो सका, लेकिन यात्रियों को सैनिटाइजर और मास्क देने पर विचार किया जा रहा। 17 से मुंबई और अहमदाबाद के बीच भी तेजस एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें