पहला लखनऊ से मानकनगर होते हुए कानपुर, अलीगढ़ और फिर आनंद विहार रेलवे स्टेशन। इस रूट की दूरी करीब 500 किमी. है। जबकि दूसरा रूट लखनऊ से आलमनगर-बरेली-मुरादाबाद होते हुए दिल्ली है, जिसकी दूरी पांच सौ से दस से बीस किलोमीटर कम है। पर, दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए एक नया रूट ऐशबाग-पीलीभीत के रास्ते होगा, जिस पर अभी काम चल रहा है।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से ऐशबाग से पीलीभीत तक मीटरगेज की जगह ब्रॉडगेज किया गया है। इसमें ऐशबाग से सीतापुर तक ब्रॉडगेज की ट्रेनें चलने लगी हैं। पर, सीतापुर के आगे रूट अधूरा होने से ट्रेनें नहीं चल पा रही हैं। अधिकारियों की मानें, तो जल्द ही पीलीभीत तक सेक्शन पूरा हो जाएगा। इसके बाद लखनऊ से पीलीभीत होते बरेली-मुरादाबाद के रास्ते ट्रेन दिल्ली पहुंचेगी।
ऐशबाग पीलीभीत रेलखंड से दिल्ली जाने वाली गाड़ियों के लिए खास बात है कि ट्रैक की मजबूती। आरवीएनएल अधिकारियों की मानें तो इस ट्रैक की क्षमता 160 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों की है। वहीं, ट्रैक नया होने की वजह से सेफ्टी का खासा ख्याल रखा गया है। रूट पर ट्रैक किनारे बैरिकेडिंग भी की गई है। इससे पशु ट्रैक पर नहीं आ सकेंगे और ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं होगा।
हफ्ते में छह दिन चलेगी ट्रेन
रेलवे अधिकारियों की मानें तो तेजस एक्सप्रेस के ऑपरेशन को लेकर वृहद स्तर पर मंथन चल रहा है। ट्रेन का शेड्यूल तो जारी हो चुका है। इसके मुताबिक, फिलहाल ट्रेन को हफ्ते में छह दिन ही चलाया जाएगा। मसलन, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को। बृहस्पतिवार को ट्रेन का संचालन बंद रहेगा।