माल। नवीपनाह में शनिवार को झूला झूल रहे किशोर के गले में रस्सी का फंदा पड़ गया। गला कसने से उसकी मौत हो गई।
गांव निवासी किसान मुसीर के मुताबिक, दोपहर को बेटा निहाल (14) घर में छत के हुक के सहारे पड़े झूले में झूल रहा था। पत्नी कुछ काम कर रही थीं। तभी अचानक बेटे के गले में रस्सी का फंदा पड़ गया। इससे उसकी मौत हो गई। आवाज लगाने पर बेटे ने जवाब नहीं दिया तो पत्नी उसे बुलाने पहुंचीं तो वहां का मंजर देखकर उनकी चीख निकल गई और वह बेहोश हो गईं। परिवार में पिता मुसीर, मां, दो भाई एक बहन है।
पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा
जानकीपुरम के सुल्तानपुर निवासी प्लंबर राम नरेश का दस वर्षीय बेटा अर्पिता (10) घर के दरवाजे के कुंडे से साड़ी का झूला बना कर झूल रहा था। साड़ी का फंदा गले में कसने से उसकी मौत हो गई थी।