लखनऊ। मोहनलालगंज के भदेसुवा, तिलोकपुर और शंकरखेड़ा सहित अन्य गांवों में बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे पांच ड्रोन उड़ रहे थे। यह देखकर ग्रामीण आशंकित हो गए और रातभर पहरेदारी की। ग्रामीण अगले दिन भी जागते रहे। प्रधान के प्रतिनिधि मोनू यादव ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) का परीक्षण चल रहा है। इसलिए डीआरडीओ ने ड्रोन उड़ाए थे।