फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तो के साथ क्रिकेट खेल रहा था किशोर, अवैध खनन के गड्ढे में गिरकर डूबा

Mon, 29 Jul 2019 06:27 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काकोरी के सदरौना गांव के बाहर हुए अवैध खनन के गड्ढे में गिरकर रविवार दोपहर एक किशोर की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि खनन के कारण जमीन पर बड़े तालाब की तरफ गड्ढा हो गया था, जिसमें बरसात का पानी भर गया था। 
विज्ञापन


कृष्णानगर के सुनहरा गांव निवासी अनिल का बेटा सम्राट एक निजी स्कूल में सातवीं का छात्र था। वह रविवार को दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। गड्ढे के पास गेंद गई। बारिश होने के चलते उसका पैर फिसल गया और वह मिट्टी खनन के बाद हुए 15 फीट के गड्ढे में गिर गया। गड्ढा पानी से भरा था। 

बच्चों के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से डेढ़ घंटे के बाद बच्चे को किसी तरह निकाला और एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर काकोरी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि  डूबने से सम्राट की मौत हुई है। परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और न ही उनका कोई आरोप था। इसलिए बिना पोस्टमार्टम के शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सीमा विवाद में उलझी तीन थानों की पुलिस

सबसे पहले मौके पर पहुंची पारा थाने की हंसखेड़ा चौकी की पुलिस ने मामला कृष्णानगर का बताया है। वहीं कृष्णानगर पुलिस ने कहा कि हादसा स्थल काकोरी थानाक्षेत्र का है। काकोरी पुलिस भी मौके पर पहुंची। तीनों थानों की पुलिस सीमा विवाद को लेकर उलझ गई। मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो तीनों थाने के पुलिस कर्मियों को फटकार लगाई गई। इसके बाद काकोरी थाने का घटनास्थल तय हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें