राजाजीपुरम। ठाकुरगंज स्थित बसंत कुंज कॉलोनी निवासी किशोर (17) मंगलवार शाम तीसरी मंजिल से जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट आई। निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सेक्टर आई ब्लॉक नंबर-60 निवासी आमीर शाम साढ़े चार बजे घरेलू सामान लेेने नीचे उतार रहा था। तभी अचानक पैर फिसलने से वह तीसरी मंजिल से जा गिरा। पुलिस और परिजनों ने आनन-फानन उसे मड़ियांव के घैला स्थित कॅरियर डेंटल कालेज में भर्ती कराया। सूत्रों का कहना है कि किशोर का मां से किसी बात पर झगड़ा हुआ था, जिससे आहत होकर आमीर तीसरी मंजिल से कूद गया। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि किशोर की हालत फिलहाल स्थिर है। (संवाद)