एसोचैम के पूर्व अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि
लखनऊ। एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) ने संगठन के पूर्व अध्यक्ष व मशहूर उद्योगपति लक्ष्मीकांत झुनझुनवाला को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। गोमतीनगर स्थित चैंबर हाउस में हुई श्रद्धांजलि सभा में चैंबर के मुखिया प्रमोद वैश्य, पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र जैन, विनीत गुप्ता व उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि झुनझुनवाला औद्योगिक एवं चीनी उद्योग जगत के एक विशिष्ट व्यक्तित्व थे। सदस्यों ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में झुनझुनवाला के परोपकारी कार्यों को भी याद किया। महासचिव राजीव कक्कड़, मनीष खेमका, शैलेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।