फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बुलेट व पिकअप की टक्कर, किशोर की मौत, दोस्त घायल

विज्ञापन
बुलेट व पिकअप की टक्कर, किशोर की मौत, दोस्त घायल
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर इलाके में शनिवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप और बुलेट की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बुलेट चला रहे 16 वर्षीय यश की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भाग निकला। हादसे के वक्त यश ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम के मुताबिक, बिजनौर के नूरनगर भदरसा निवासी किसान कश्मीर यादव का बेटा यश कक्षा आठ का छात्र था। सुबह करीब 10 बजे वह गांव के ही 10वीं के छात्र आयुष (18) के साथ बुलेट से दूध देने एल्डिको बिजनौर जा रहा था। आयुष की बुलेट यश चला रहा था। बंथरा-बिजनौर रोड पर तहसील से पहले भौनवाल स्कूल के पास हादसा हो गया। यश उछलकर सड़क किनारे जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आयुष के दोनों पैर टूट गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। आयुष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि फुटेज की मदद से पिकअप और उसके चालक का पता लगाया जा रहा है। यश के परिवार में पिता कश्मीर यादव, मां, दो बड़े भाई और दो बड़ी बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें