फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैंसर के नए इलाज की उम्मीद जगाने वाले शोध को पेटेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कैंसर के खिलाफ प्रभावी दवाओं की खोज की दिशा में लखनऊ विश्वविद्यालय के शोध को बड़ी उपलब्धि मिली है। विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश का यह शोध बिस्मथ डाइथायोकार्बामेट कॉम्प्लेक्स के संश्लेषण और उनकी कैंसर-रोधी गतिविधियों से जुड़े आविष्कार के लिए पेटेंट मिला है। शोध में धातु आधारित यौगिकों की रासायनिक संरचना, समन्वय व्यवस्था और भौतिक-रासायनिक गुणों का जैविक गतिविधियों पर पड़ने वाला प्रभाव महत्वपूर्ण है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह शोध कैंसर के संभावित उपचार के लिए नए यौगिकों की खोज का रास्ता खोल सकता है। हालांकि, चिकित्सीय उपयोग से पहले इनकी क्रियाविधि, कैंसर कोशिकाओं पर चयनात्मक प्रभाव, विषाक्तता और जैविक सुरक्षा की विस्तृत जांच जरूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें