फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पिता ने खेत बेचकर घर बनवाने को रखे थे 14 लाख, 13 साल का बेटा ऑनलाइन गेमिंग एप में हार गया; लगा लिया फंदा

Tue, 16 Sep 2025 07:29 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पिता ने खेत बेचकर घर बनवाने के लिए 14 लाख रुपये बैंक में रखे थे। 13 साल का बेटा ऑनलाइन गेमिंग एप में पूरा पैसा हार गया। पिता को पता चल गया तो उसने डर के मारे फंदा लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन
यश की फाइल फोटो, परेशान पिता-माता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन गेम फ्री फायर के जाल में फंसकर राजधानी लखनऊ में 13 साल के यश ने जान दे दी। मकान बनवाने के लिए खेत बेचकर बैंक में जमा पिता के 14 लाख रुपये वह गेम में हार गया था। इससे वह घबरा गया था। घरवालों के भय से उसने यह भयावह कदम उठा लिया।

विज्ञापन


मामला मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के धनुवासाड़ गांव का है। गांव निवासी सुरेश कुमार यादव का बेटा यश कुमार कक्षा छह में पढ़ता था। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा के मुताबिक, सोमवार को सुरेश बैंक में रकम निकालने गए थे। वहां पता चला कि खाते में पैसे ही नहीं हैं। वह बैंक मैनेजर को खाते से पैसे गायब होने की शिकायत करके लौट आए।

डर के मारे फंदा लगा लिया

सुरेश ने घर आकर परिजनों को पूरी बात बताई। तब यश घर पर ही था। उसे जैसे ही पता चला कि खाते से रकम गायब होने की जानकारी पिता को हो गई है, वह पढ़ाई के बहाने बैग लेकर छत पर बने कमरे में चला गया। कमरे में डर के मारे फंदा लगा लिया।

रात को यश की बहन गुनगुन ऊपर कमरे में गई तो यश को फंदे पर लटका देखा। गुनगुन चीख पड़ी तो आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे और यश को फंदे से नीचे उतारकर सीएचसी लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बैटल रॉयल शैली का गेम है फ्री फायर

फ्री फायर गेम बैटल रॉयल शैली पर आधारित है। इसमें गेम खेलने वाला दूसरों से लड़ता है। खेलने वाले को हथियार ढूंढने होते हैं और दुश्मनों को खत्म करना होता है। बच्चे गेम में पसंद की चीजें खरीदने के लिए पैसे खर्च करते हैं और लाखों गंवा देते हैं। वर्ष 2022 में सरकार ने डाटा प्राइवेसी और सुरक्षा के चलते इस गेम को बैन कर दिया था, लेकिन अभी भी यह पहुंच में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें