राजधानी लखनऊ में किराये के मकान में रहने वाली दीक्षा (17) ने बृहस्पतिवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के समौदीपुर की है।
दूसरी घटना गौतमपल्ली क्षेत्र में हुई। बृहस्पतिवार को देर रात सुल्तानपुर के रहने वाले प्रतीक मिश्रा (22) गोमती नदी में डूब गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी मौत हो गई।
प्रतीक के पिता नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि 20 फरवरी को बेटा दिल्ली के एक मॉल में नौकरी करने की बात कह कर घर से निकला था। कुछ दिन पहले काम छूटने पर लखनऊ आ गया था। वह चिनहट के कमता में किराये पर रहकर ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में काम करता था।
प्रतीक के परिवार में मां रीता और बहन हैं। मां को इकलौते बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही वह बेसुध हो गईं। पूरा परिवार अवसाद में चला गया। इसी वर्ष नवंबर में उसकी शादी होनी थी। पिता नरेंद्र ने जांच की पुलिस से जांच की मांग की है।