फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मां को भर्ती देख घर लौटी किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मां को अस्पताल में भर्ती देख और उनसे वीडियो कॉल पर बात कर घरवालों की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर गई किशोरी वापस लौट आई। किशोरी के पिता ने रविवार को बेटी के लापता होने की एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

हजरतगंज एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि 14 वर्षीय किशोरी कि दरोगा लव कुमार शुक्ला और कांस्टेबल मनीष कुमार को किशोरी की तलाश में लगाया गया था। पुलिस टीम ने किशोरी के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो पहले उसकी लोकेशन उन्नाव में मिली। टीम उन्नाव पहुंची, लेकिन वहां किशोरी नहीं मिली। इसके बाद दोबारा लोकेशन ट्रेस करने पर उसकी लोकेशन अजमेर में मिली। पुलिस टीम अजमेर भी गई, लेकिन वहां भी किशोरी का पता नहीं चल सका। इस बीच किशोरी ने किसी अनजान व्यक्ति के नंबर से अपनी मां के मोबाइल पर कॉल की। इसके बाद पुलिस को एक तरकीब सूझी। किशोरी की मां को सिविल अस्पताल में भर्ती कराकर उनकी फोटो ली गई। पुलिस ने पहले फोटो उसी नंबर पर भेजी। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिये किशोरी की अपनी मां से बात कराई गई। मां को अस्पताल में भर्ती और उनकी हालत देखकर किशोरी किसी तरह वापस घर लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें