सुल्नतानपुर में ननिहाल आई एक किशोरी को अगवा कर चार युवकों ने गैंगरेप किया। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और आपबीती सुनाई। परिवारीजनों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन युवक फरार हो गए।
पुलिस ने पीड़िता के मामा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली देहात के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की की ननिहाल लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में है।
21 जून को किशोरी के ननिहाल में शादी है। शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किशोरी ननिहाल आई थी। मंगलवार को ननिहाल में ही एक पड़ोसी के घर वरीक्षा का कार्यक्रम था।