फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में किशोरी ने लगाई फांसी, ये थी वजह

Fri, 09 Feb 2018 12:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
लखनऊ के चौक इलाके में बृहस्पतिवार को डिप्रेशन के चलते 16 वर्षीय नंदनी वर्मा ने फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर चौक उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शंभू दयाल वर्मा की इकलौती बेटी नंदनी खुनखुनजी इंटर कॉलेज में 9वीं की छात्रा थी।
विज्ञापन


पढ़ाई में कमजोर होने के चलते वह डिप्रेशन में रहती थी। बृहस्पतिवार को शंभूदयाल घर के बाहर बैठे थे जबकि पत्नी नंदकुमारी छत पर थीं। इस बीच नंदनी ने दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। काफी देर तक बेटी के बाहर न आने पर उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

शंभू दयाल ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो बेटी को फंदे पर लटकता देख उनके होश उड़ गए। आनन फानन में उन्होंने बेटी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां नंदनी की मौत हो गई। मां व भाई राहुल का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें