फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: बच्चे का जबरन कराया खतना, खुलासा होने पर हरकत में आई पुलिस, आरोपी की तलाश जारी

Fri, 06 Dec 2024 11:51 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में एक किशोर का जबरन खतना करा दिया गया। मामले का खुलासा होने पर पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह महीने से शहर में रह रहे आजमगढ़ के एक हिंदू किशोर का खतना कर दिया गया। बजरंग दल के पदाधिकारियों को इसकी भनक लगी तो पुलिस तक शिकायत पहुंची। बृहस्पतिवार देर शाम आनन-फानन शहर कोतवाली में केस दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया। खतना में शामिल लोगों का पुलिस पता लगा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बाराबंकी शहर के मोहल्ला पीरबटावन निवासी मुर्शीद कबाड़ का काम करता है। कूड़ा बीनने वालों से उसका संपर्क रहता है। छह महीने पहले आजमगढ़ जिले में काम करते हुए उसका परिचय अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव के करीब 15 साल के किशोर से हो गया था। उसे रोज 100 या 50 रुपये देता था।

काफी गरीब तबके के युवक को वह छह महीने पहले बाराबंकी ले आया था। दोनों साथ रहते थे। बृहस्पतिवार को बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। शाम करीब सात बजे तहरीर दी गई। कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि बजरंग दल के पदाधिकारी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर बहुत गरीब परिवार से है। आजमगढ़ में परिजनों को सूचना देकर उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। किशोर के बयान दर्ज किए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें