फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम अखिलेश यादव का रथ खराब, अपनी गाड़ी से पूरी करेंगे यात्रा

Thu, 03 Nov 2016 12:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अख‌िलेश का रथ ठीक करते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव की रथयात्रा में एक बार फिर से रुकावट आ गई। ला-मार्टिनियर मैदान से रवाना हुआ उनका हाईटेक रथ लोहिया पथ पर जाकर खराब हो गया जिसके चलते उन्हें रथ छोड़ना पड़ा। आगे की यात्रा के लिए सीएम अपनी गाड़ी पर बैठकर रवाना हुए।
विज्ञापन


रथ के खराब होते ही उसे ठीक करने की कवायद शुरू हुई। 45 मिनट तक रथ ठीक किया जाता रहा लेकिन सफलता नहीं मिली। सूत्रों के मुताबिक रथ (बस) में लगी हाइड्रोलिक लिफ्ट में कुछ खराबी आ गई है। 

इस लिफ्ट के जर‌िए जरिये सीएम बस की छत पर पहुंचकर लोगों को संबोधित करने वाले थे। बताया जा रहा है क‌ि सीएम अखिलेश के इस हाईटेक रथ को मर्सिडीज बेंज ने बनाया है। इसकी लागत करीब 5 करोड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम का रथ खराब होने के बाद जगह-जगह उनका इंतजार कर रहे समर्थकों ने अफरा-तफरी मचा दी। इन समर्थकों को संभालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बता दें क‌ि ये रथयात्रा में 3 अक्टूबर को शुरू होने वाली थी लेकिन सपा में छिड़े सियासी घमासान के बाद एक महीने बाद शुरू हो सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें