फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राविधिक शिक्षा विभाग ने 10 परीक्षा केंद्रों पर लगाया प्रतिबंध, इन्हें दी चेतावनी

Sat, 25 Jul 2020 01:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्राविधिक शिक्षा विभाग ने 10 परीक्षा केंद्रों पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। 15 संस्थाओं को कड़ी चेतावनी दी है। प्राविधिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई परिषद की परीक्षा समिति की बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक में समिति द्वारा विषय सेमेस्टर परीक्षा दिसंबर, 2019 की परीक्षा की सीसीटीवी फुटेज की जांच और संबंधित संस्थाओं के स्पष्टीकरण के परीक्षण के बाद यह सहमति बनी है।
विज्ञापन

 
परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इन परीक्षा केंद्रों के केंद्र अधीक्षक व कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की गई है। इनकी संबद्धता पर विचार के लिए प्रकरण संबद्धता समिति को भेजने का भी निर्णय लिया गया है। जिन संस्थाओं को चेतावनी जारी की गई है समिति उन संस्थाओं के सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर का फिर से परीक्षण करेगी। इसके बाद ही इन्हें दोबारा परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। 
विज्ञापन

ये केंद्र हुए डिबार

डिबार होने वाली संस्थाओं में आजाद पॉलीटेक्निक भरतीपुर पलहना आजमगढ़, मां वैष्णव मां शारदा पॉलीटेक्निक खुर्रमपुर बेलउ आजमगढ़, इंदु प्रकाश पॉलीटेक्निक कॉलेज हलधरपुर मऊ, बाबा रामदल सूरजदेव पॉलीटेक्निक कॉलेज रसड़ा बलिया, इंदिरा गांधी कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी डुमरी मऊ, ऋषि राम नरेश टेक्निकल इंस्टीट्यूट मोलनापुर मऊ, श्री सहदेव पौधारिया पॉलीटेक्निक कॉलेज रसड़ा बलिया, बाबा विश्वनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी अमनावे फूलपुर आजमगढ़, एसएनएसके इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी गाजीपुर और डॉ. विजय इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी वाराणसी शामिल हैं।
 
इन्हें मिली चेतावनी
आजमगढ़ के रुद्रा पॉलीटेक्निक गौरा, एमएसडी पॉलीटेक्निक कॉलेज बालपुर खरैला, मां शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाजी गहजी, काशी चंद्र देव यादव प्राविधिक शिक्षण संस्थान बम्हौर सदर, बैजनाथ राम नरेश कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी और स्वामी सहजानंद पॉलीटेक्निक बिलरिया। गाजीपुर के लालसा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी जखनिया, काशीनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाजी सानंदनगर, लुटावन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एंड मैनेजमेंट जैतपुर, काशीनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलीटेक्निक नरायनपुर, ठाकुर तेजबहादुर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी करम, सत्य देव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॅजी गांधीपुरम् बोरसिया। इसी तरह बलिया के श्रीमती फुलहेरा स्मारक कॉलेज ऑफ पॉलीटेक्निक कमतैला और मऊ के मां भगवता कुंवर इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलीटेक्निक शामिल हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें