राजधानी लखनऊ के आशियाना स्थित मानसरोवर योजना के रहने वाले सचिन रावत (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह डीआरएम ऑफिस में संविदा पर टेक्निकल असिस्टेंट थे। पिता दयाराम ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनके बेटे की नौकरी लगी थी।
विज्ञापन
सचिन मंगलवार देर रात घर से कुछ दूर खड़ी अपनी एसयूवी कार को देखने के लिए छत पर गए थे। जैसे ही रेलिंग पर खड़ा होकर कार को देखने के लिए झुके अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह दूसरी मंजिल से सिर के बल नीचे सड़क पर जा गिरे।
सचिन की चीख सुनकर पिता भागकर बाहर आए। गंभीर अवस्था में उन्हें अपोलो अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सचिन की शादी लगभग तीन साल पहले आरती से हुई थी। फिलहाल पिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।