फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: श्रीरामलला मंदिर के रंग मंडप का शिखर बनकर तैयार, 11 जनवरी को 'प्रतिष्ठा द्वादशी' की तैयारियां तेज

Wed, 11 Dec 2024 04:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में श्रीराम लला के मंदिर के पांच मंडपों में से एक रंग मंडप का शिखर बनकर तैयार हो गया है। 11 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ 'प्रतिष्ठा द्वादशी' के रूप में मनाने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
रंग मंडप का शिखर बनकर तैयार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के निर्माण कार्य के पांच मंडपों में से एक रंग मंडप का शिखर पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो गया है। आज से ठीक एक माह बाद 11 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ 'प्रतिष्ठा द्वादशी' के रूप में मनाई जाएगी।

विज्ञापन


इसकी सम्पूर्ण रूपरेखा तैयार करने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से चार सदस्यीय समिति गठित की गई है। इसी के द्वारा सब कुछ तय किया जाना है। उल्लेखनीय है कि सप्तऋषि मंदिर, परकोटे के साथ बनने वाले शिव, सूर्य, मां दुर्गा, देवी अन्नपूर्णा गणेश और हनुमानजी आदि के मंदिरों के निर्माण में भी तेजी आई है। बीते दिनों निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र की समीक्षा बैठक के उपरांत मजदूरों की संख्या में वृद्धि की गई थी।

ये भी पढ़ें - बिजली के निजीकरण के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा, 22 को लखनऊ और 25 दिसंबर को चंडीगढ़ में पंचायत
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा भी कर सकती है कांग्रेस नेतृत्व से किनारा, ममता बनर्जी की अगुवाई से पार्टी को नहीं एतराज
विज्ञापन

 

इस बार 11 जनवरी को पड़ रही द्वादशी तिथि
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को जिस तिथि पर हुई थी, उस दिन द्वादशी तिथि थी। हिंदू तिथि के अनुसार इस बार द्वादशी तिथि 11 जनवरी को पड़ रही है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाए जाने का निर्णय हुआ है।

तीन दिवसीय उत्सव में विभिन्न प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दिन में कौन-कौन से उत्सव होंगे और रात में किन कार्यक्रमों का आयोजन होगा, इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए चार सदस्यीय टीम बनाई गई है। यह टीम उत्सव की रूपरेखा तैयार कर रही है। निश्चित रूप से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ भव्य व ऐतिहासिक होगी। प्रतिष्ठा द्वादशी का आयोजन हर साल किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें