फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में हार बाजार मायूस: रेस्टोरेंट वालों को झटका, मिठाई कारोबारियों को 100-100 किलो के लड्डू का नुकसान

Tue, 21 Nov 2023 04:19 PM IST
ishwar ashish Team India defeat loss for businesses in city.

सार

विश्वकप 2023 में भारत की हार से बाजार मायूस हुआ है। दुकानदारों ने जश्न की पूरी तैयारी कर ली थी पर हार से लोगों ने अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए। नतीजा होटल-रेस्टोरेंट वालों से लेकर मिठाई कारोबारियों को तगड़ा नुकसान हुआ।
विज्ञापन
हार के बाद सभी खिलाड़ी बेहद भावुक नजर आए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कप फाइनल मैच में भारत की जीत की उम्मीद लिए राजधानी में जिस तरह की तैयारी थी, उससे बच्चा-बच्चा वाकिफ है। बाजार ने तगड़े इंतजाम किए थे, लेकिन टीम इंडिया की हार से इसे तगड़ा झटका लगा। प्रशंसकों की निराशा का असर बाजार पर भी पड़ा।

विज्ञापन


मल्टीप्लेक्स में शो को रोक कर क्रिकेट दिखाने के इंतजाम किए गए थे। धरे रह गए। नौ मल्टीप्लेक्स में क्रिकेट लाइव के इंतजाम थे। कहीं-कहीं तो लोगों ने पूरी ऑडी बुक कर रखी थी। कहीं टिकट 400 रुपये तो कहीं 1500 रुपये भी लिए गए। उत्तर प्रदेश सिनेमा एक्जीबिटर्स फेडरेशन के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल का कहना है कि एक दिन की कमाई पर 30 फीसदी असर पड़ा है। 70 फीसदी सीटें क्रिकेट मैच के लिए बुक थीं।

ये भी पढ़ें - UP: सबसे बड़ा अनुपूरक बजट लाने की तैयारी में योगी सरकार, 42 हजार करोड़ हो सकता है आकार
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69000 सहायक शिक्षक भर्ती: आरक्षण के मुद्दे पर अपीलों की रोजाना सुनवाई चार दिसंबर से
विज्ञापन


रेस्टोरेंट, क्लब में बुकिंग धरी रह गई
शहर के कई क्लबों में स्क्रीन लगाई गई थी। संचालकों को उम्मीद थी कि दिन भर स्नैक्स-ड्रिंक के बाद रात को डिनर उन्हें रोज से दोगुना बिजनेस देकर जाएगा। ऐसा हुआ नहीं, क्योंकि शाम को जैसे ही भारत की हार होती दिखी, लोगों ने डिनर लगभग कैंसिल ही कर दिया। आमतौर पर होटल-रेस्टोरेंट को कमाई मेनकोर्स के बिल से होती है।

100-100 किलो के लड्डू की तैयारी का नुकसान अलग
मिठाई कारोबारियों का कहना है कि कुछ प्रतिष्ठित ब्रांड ने 100-100 किलो के लड्डू बनाने की तैयारी कर रखी थी। बूंदी तैयार थी, बस जीत के आसार बनते ही उसे आकार देना था। न भारत जीता न लड्डू बना।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें