फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पराली व फसल अवशेषों जलाने से रोकने के लिए टीम गठित

Tue, 24 Sep 2024 08:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। खेतों में पराली जलाने से हो रहे प्रदूषण की रोकथाम के लिए मंगलवार एडीएम की अध्यक्षता में जिला, तहसील व ब्लाॅक स्तरीय टीम का गठन किया गया। साथ ही आदेश के अनुपालन के लिए जिला, तहसील, ब्लाॅक व ग्राम पंचायत स्तर पर सेल व उड़नदस्ते का गठन किया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि तहसील स्तर पर गठित सेल में एसडीएम अध्यक्ष नामित किए गए हैं। जबकि ब्लाॅक स्तर पर बीडीओ नोडल अधिकारी होंगे। सचल दस्ता टीम में तहसील स्तर पर तहसीलदार, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, संबंधित थानाध्यक्ष नोडल होंगे। ब्लाॅक स्तर पर नायब तहसीलदार, कानूनगो व सहायक विकास अधिकारी नोडल होंगे।
पराली, कृषि अपशिष्ट जलाए जाने की घटना मिलने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। धान की कटाई से लेकर रबी में गेहूं की बुआई तक निगरानी व अनुश्रवण कर प्रत्येक कार्य दिवस की सूचना निर्धारित प्रारूप पर देना होगा। सचल दस्तों को सूचित न करने पर संबंधित लेखपाल जिम्मेदार होंगे। साथ ही किसानों को इसके दुष्परिणामों की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें