फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पोर्टल पर लाइसेंस अपडेट कराएं उर्वरक व्यवसायी

Tue, 24 Sep 2024 08:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के फुटकर व थोक उर्वरक विक्रेताओं को को अपना लाइसेंस पोर्टल पर अपडेट कराना होगा। इसके लिए उन्हें अपने उर्वरक लाइसेंस की छायाप्रति, पैन नंबर, फोटो लेकर निर्धारित तिथियों में संबंधित स्थान पर जाकर आईएफएमएस पोर्टल पर अपडेट कराना होगा।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी अनिल प्रसाद मिश्र ने दी। बताया कि विकास क्षेत्र गिलौला व इकौना में 27 सितंबर को ब्लॉक परिसर इकौना के राजकीय कृषि बीज भंडार में जाना होगा। हरिहरपुररानी व सिरसिया क्षेत्र के विक्रेता 29 सितंबर को जिला मुख्यालय भिनगा के राजकीय कृषि बीज भंडार सिसवा भिनगा तथा जमुनहा क्षेत्र के विक्रेताओं का 28 सितंबर राजकीय कृषि बीज भंडार पर जमुनहा (गौसपुर) में अपना लाइसेंस अपडेट करा सकते हैं।



यदि कोई समस्या आती है तो उसके समाधान के लिए जिला कृषि अधिकारी भिनगा से संपर्क कर सकते हैं। निर्धारित समय तक अपडेट न करने वाले व्यवसायी शासन की ओर से की जाने वाली कार्रवाई के लिए स्वयं उत्तरदायी होगें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें