फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली चोरी रोकने गई टीम पर हमला, सपा नेता पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के हंसखेड़ा में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची लेसा की टीम को घेरकर बंधक बनाने, हमला और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खुद को व्यापार मंडल अध्यक्ष बताने वाले सपा नेता लल्लन यादव, उसके भाई पिंटू यादव और 10-12 समर्थकों ने टीम को घेर लिया। आरोपियों ने पुलिस और बिजली निगम के सरकारी वाहन के आगे एसयूवी खड़ी कर दी। उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर पारा कोतवाली पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना 14 अगस्त सुबह करीब आठ बजे की है। लेसा प्रथम प्रवर्तन दल के प्रभारी अवर अभियंता राजकुमार और उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम हंसखेड़ा स्थित एक व्यावसायिक परिसर में कटिया कनेक्शन की जांच कर रही थी। इसी दौरान लल्लन यादव, पिंटू यादव और 10-12 अज्ञात लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने सरकारी वाहन के आगे एसयूवी खड़ी कर टीम का रास्ता रोक दिया और चारों तरफ से घेर लिया।
महिलाओं को भड़काकर सड़क जाम कराने का प्रयास
आरोप है कि आरोपियों ने टीम के अधिकारियों से अभद्रता के साथ काशीराम कॉलोनी के लोगों को भी भड़काने का प्रयास किया गया। महिलाओं और पुरुषों को झूठे मुकदमे में फंसाने का डर दिखाकर भीड़ जुटाई गई। इसके बाद मुख्य मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की गई, जिससे मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


पुराने मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने का भी आरोप
पुलिस के मुताबिक, लल्लन यादव पर 22 जून 2026 को विद्युत अधिनियम के तहत पहले से मामला दर्ज है। आरोप है कि वह बिजली टीम पर दबाव बनाकर पुराने मुकदमे को वापस लेने की धमकी दे रहा था। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आलमबाग में भी टीम पर हमला, अधिकारी के कपड़े फाड़े
आलमबाग में बिजली बकाया और चोरी की जांच करने पहुंची बिजली निगम की टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। अवर अभियंता शैलेंद्र गौतम की तहरीर पर पुलिस ने कमर जहां, उसके पति, बेटे समेत 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों पर टीम पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। शैलेंद्र गौतम के मुताबिक, गढ़ी कनौरा निवासी कमर जहां पर करीब 90 हजार रुपये बिजली बिल बकाया है। बृहस्पतिवार शाम चार बजे वह टीम के साथ उसके घर पहुंचे थे। जांच में आरोपी कटिया डालकर बिजली चोरी करते मिले। आरोप है कि कार्रवाई का विरोध करते हुए कमर जहां, उसके पति, बेटे और 12 अज्ञात लोगों ने टीम पर लाठी-डंडों और ईंट से हमला कर दिया। इस दौरान टीम के एक अधिकारी के कपड़े भी फाड़ दिए गए। कर्मचारियों ने किसी तरह मौके से भागकर जान बचाई और आलमबाग थाने पहुंचकर शिकायत की। इंस्पेक्टर बृजेश तिवारी ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें