फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चेन छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, दो चेनें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। जानकीपुरम पुलिस ने चेन छीनने के दो आरोपियों को शुक्रवार को सीडीआरआई, जानकीपुरम विस्तार के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास से छीनी गईं दो चेनें और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन


एडीसीपी उत्तरी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी बीकेटी के मदारीपुर निवासी अभिषेक कुमार (20) और किशुनपुर मदारीपुर निवासी विभाकर उर्फ सानू गुप्ता (20) हैं। आरोपी ई कॉमर्स कंपनी में डिलिवरी का काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी 13 अगस्त की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलीं आयुष विहार निवासी भावना की चेन छीनकर भाग गए थे। आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई थीं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस ने शुक्रवार रात सीडीआरआई के पास से अभिषेक और विभाकर को पकड़ लिया। आरोपियों ने गाजीपुर इलाके में तीन अगस्त की रात करीब 10:30 बजे स्कूटी सवार श्यामोली बनर्जी से चेन छीनने की बात भी स्वीकार की।

एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपी शौक पूरा करने के लिए राहगीरों का सामान छीनते थे। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि अभिषेक के खिलाफ सीतापुर के पिसावां थाने में वर्ष 2023 में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वहीं, विभाकर के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें