फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निलंबन बहाली के लिए आंदोलन करेंगे शिक्षक

Thu, 06 Feb 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज शिक्षक संघ एवं लुऑक्टा (लखनऊ विश्वविद्यालय संयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ) की संयुक्त बैठक बुधवार को हुई। इसमें मनोविज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आलोक प्रताप सिंह का निलंबन रद्द करने की वकालत की गई। वह बीते छह महीने से अधिक समय से निलंबित चल रहे हैं। इस मुद्दे पर शिक्षकों ने छह फरवरी को शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर धरना देने का निर्णय लिया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


लुऑक्टा अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी शिक्षकों ने डॉ. आलोक प्रताप सिंह का निलंबन तत्काल रद्द करने और बहाल करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रकरण की जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद निलंबन को बरकरार रखा गया है।

फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार और महामंत्री सुभाष चंद्र ने बताया कि धरने की नोटिस प्रबंध मंत्री एवं प्राचार्य को दी गई है। बैठक में लुऑक्टा महामंत्री डॉ. अंशु केडिया, डॉ. नीलांशु, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. दुर्गेश सिंह, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. शामिनी, डॉ. आजेंद्र प्रताप सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें